img
img

बरेली में हैवानियत: पहले किया किडनैप, फिर चलती कार में मारी गोली… सड़क पर फेंककर फरार हुए बदमाश

उत्तर प्रदेश के बरेली में 45 वर्षीय महिला सोनू का अपहरण कर

img

News Affair 24

एडमिन द्वारा

img

0

img

0

img

शेयर करना

a year ago

बदमाशों ने उसे गोली मार दी. घायल महिला को गांधी उद्यान के पास फेंक कर आरोपी फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. एसपी सिटी मानुष पारीक और सीओ सिटी पंकज श्रीवास्तव ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया.
महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉक्टर ने बताया कि महिला का ऑपरेशन किया जाएगा. दरअसल सोनू जो इज्जत नगर के वीर सावरकर नगर में किराए पर रहती हैं. शनिवार देर शाम अस्पताल के सामने स्थित मेडिकल स्टोर पर दवा लेने आई थीं. दवा लेने के बाद जब वह वापस लौट रही थीं. तभी काली कार में सवार चार लोगों ने उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बैठाया और उनका अपहरण कर लिया. इसके बाद उन्हें गांधी उद्यान की ओर ले गए. वहां स्थित सीता रसोई के पास बदमाशों ने उनके दाहिने कंधे के पास गोली मार दी और घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया.
सीसीटीवी कैमरों की जांच जा रही
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि महिला को गोली लगने की जानकारी पुलिस को रात में मिली. शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावर महिला का ही कोई जानने वाला हो सकता है. पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए एक ठेले वाले से पूछताछ की, जिसे महिला पहचानती थी. हालांकि, उसके पास से कोई खास जानकारी नहीं मिली. इसके बाद उसे पूछताछ के लिए तैयार रहने की शर्त पर छोड़ दिया गया.

0 टिप्पणियाँ

Copyright 2026 News Affair 24

img
साइन इन

Login Successfully

एक अकाउंट बनाने की आवश्यकता है?साइन अप