Andhra Pradesh के Anakapalli जिले से इस वक्त की बेहद खौफनाक खबर सामने आई है। पारावाड़ा स्थित जवाहरलाल नेहरू फार्मा सिटी के इंडस्ट्रियल पार्क में आज सुबह एक भीषण विस्फोट ने इलाके में दहशत फैला दी। जानकारी के मुताबिक यह धमाका Dakshin Energy नाम की यूनिट में हुआ, जहां प्लास्टिक वेस्ट को रीसायकल कर ऑयल बनाया जाता है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री के अंदर लगे बड़े रीसायकल टैंक में अचानक जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया। इस दर्दनाक हादसे में 2 युवा मजदूरों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जिनकी पहचान वेपडा वेंकटेश और त्रिनाथ के रूप में हुई है। वहीं 2 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जबकि कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। मौके पर जिला कलेक्टर और पुलिस प्रशासन पहुंच चुका है, जहां रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है — आखिर फैक्ट्री के अंदर इतना बड़ा धमाका कैसे हुआ?