2 साल तक फैक्ट्री में कैद थे मजदूर! भागने पर छोड़ा जाता था खतरनाक कुत्ता
सोचिए… अगर किसी इंसान को आज के दौर में… जबरन कैद करके रखा जाए… उससे मजदूरी करवाई जाए… और भागने की कोशिश पर उसके सामने खड़ा कर दिया जाए एक खतरनाक कुत्ता… तो क्या कहेंगे आप?
News Affair 24
एडमिन द्वारा

शेयर करना
सोचिए… अगर किसी इंसान को आज के दौर में… जबरन कैद करके रखा जाए… उससे मजदूरी करवाई जाए… और भागने की कोशिश पर उसके सामने खड़ा कर दिया जाए एक खतरनाक कुत्ता… तो क्या कहेंगे आप? उत्तर प्रदेश से सामने आई ये खबर… इंसानियत को झकझोर देने वाली है। मामला Muzaffarnagar का है… जहां एक मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में चल रहे बंधुआ मजदूरी के बड़े खेल का पुलिस और प्रशासन ने पर्दाफाश किया है। संयुक्त टीम ने छापेमारी करते हुए 12 मजदूरों को फैक्ट्री से मुक्त कराया… जिन्हें कथित तौर पर पिछले 2 सालों से बंधक बनाकर रखा गया था। आरोप है कि इन मजदूरों से जबरन काम कराया जाता था… उन्हें बाहर जाने की बिल्कुल इजाजत नहीं थी… और अगर कोई भागने की कोशिश करे… इसके लिए फैक्ट्री परिसर में एक खतरनाक Rottweiler कुत्ता तक तैनात किया गया था। मजदूरों ने बताया कि उनके साथ लगातार मारपीट की जाती थी… और मानसिक रूप से भी टॉर्चर किया जाता था… यानी फैक्ट्री के अंदर मजदूरी नहीं… बल्कि कैद जैसी जिंदगी जीने पर मजबूर किया जा रहा था। यह घटना एक बड़ा सवाल खड़ा करती है… क्या आज भी कुछ जगहों पर इंसानों को मजदूर नहीं… बल्कि गुलाम समझा जा रहा है? फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है… और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।