"राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अहमदाबाद पहुंचे... जहां उन्होंने KRE ग्रुप के ऑनर आदिश खोड़निया के नवजात जुड़वा बेटे और बेटी को आशीर्वाद दिया।"
जुड़वा शिशुओं के जन्म की खुशियां मनाई जा रही हैं। इसी अवसर पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अहमदाबाद स्थित डॉ. चिराग अमीन हॉस्पिटल पहुंचे और नवजात बेटे-बेटी से मुलाकात कर उन्हें स्नेहपूर्ण आशीर्वाद दिया इस दौरान पूर्व मंत्री अर्जुन सिंह, महेंद्रजीत सिंह मालवीया, असरार अहमद, अहमदाबाद के पूर्व मेयर एवं विधायक हिम्मत पटेल और पारिवारिक मित्र शशि खैतान भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नवजात जुड़वा शिशुओं के स्वस्थ, उज्ज्वल और सुखद भविष्य की कामना करते हुए खोड़निया परिवार को शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान आत्मीय और पारिवारिक माहौल देखने को मिला।