क्या आप भी कहीं भी रखी पानी की बोतल बिना देखे पी लेते हैं? अगर हां... तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बोतल खोलने से पहले उसकी सील और पैकिंग जरूर जांच लें... क्योंकि एक छोटी-सी लापरवाही आपकी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। एक हैरान कर देने वाले मामले में टीचर रिया ज्वैलरी खरीदने एक दुकान पर पहुंचीं। प्यास लगने पर दुकानदार ने उन्हें पानी की बोतल दी। रिया ने जैसे ही बोतल खोली और पानी समझकर उसे पी लिया, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि बोतल में पानी नहीं, बल्कि तेजाब था। गंभीर हालत में रिया को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दूसरी ओर, दुकानदार का कहना है कि बोतल पूरी तरह सीलबंद थी और कंपनी की सप्लाई के साथ आई थी। फिलहाल पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर बोतल में तेजाब कैसे पहुंचा। याद रखिए... प्यास बुझाने से पहले बोतल की अच्छी तरह जांच करें। आपकी थोड़ी-सी सावधानी किसी बड़े हादसे से आपको बचा सकती है।