कहते हैं... "इश्क़ और मुश्क़ छुपाए नहीं छुपते..." लेकिन जनाब, आजकल तो होटल का कमरा भी राज़ नहीं छुपा पा रहा! मध्य प्रदेश के रीवा से जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर लोग कह रहे हैं... "भैया... प्यार करना आसान है, लेकिन पत्नी से बचना नामुमकिन!" रीवा के समान थाना क्षेत्र के एक होटल में उस वक्त माहौल गरमा गया, जब एक पत्नी ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ होटल के कमरे में पकड़ लिया। बस फिर क्या था... होटल का सन्नाटा कुछ ही सेकंड में हंगामे में बदल गया। पत्नी ने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया, जमकर खरी-खोटी सुनाई और फिर पति के साथ कथित प्रेमिका को भी थाने ले गई। हैरानी की बात तो ये रही कि थाने तक का सफर भी किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। रास्ते भर बहस, हंगामा और लोगों की भीड़ तमाशा देखती रही। उधर पत्नी का कहना है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद पति उसे छोड़कर चला गया। वहीं पति का दावा है कि उसे पत्नी से अपनी जान का खतरा था, इसलिए वह अलग रह रहा था। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। और हां... सोशल मीडिया पर लोग मज़ाक में बस इतना ही कह रहे हैं... "होटल में चेक-इन तो आसान था... लेकिन चेक-आउट सीधे थाने से करना पड़ा!"