पति को रास्ते से हटाना था… पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर ऐसा खौफनाक खेल रचा… जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया… राजस्थान के बाड़मेर में एक ब्लाइंड मर्डर केस का अब सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बाड़मेर पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दोनों के बीच चल रहे प्रेम संबंध इस हत्या की वजह बने। मामला 4 जून का है, जब सदर थाना क्षेत्र के एक खेत में बने पानी के टांके से तेजाराम नामक युवक का शव बरामद हुआ था। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी नेतलदेवी के गुमान सिंह राजपूत नाम के टैक्सी ड्राइवर से संबंध थे और इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी गुमान सिंह ने पहले तेजाराम को टैक्सी में बैठाया, रास्ते में शराब पिलाई और फिर उसकी हत्या कर शव करीब 4 फीट गहरे पानी के टांके में फेंक दिया। चूनाराम जाट के मुताबिक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि आरोपी प्रेमी से पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी है।