फोन गिफ्ट कर दुष्कर्म, सर्वसमाज ने किया थाने का घेराव आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
फोन गिफ्ट कर दुष्कर्म, सर्वसमाज ने किया थाने का घेराव
आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
News Affair 24
एडमिन द्वारा

शेयर करना
एंकर - राजस्थान के ब्यावर में मोबाइल देकर रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है... आरोप लगाया गया है कि कुछ युवक नाबालिग लड़कियों को फोन गिफ्ट कर... उन्हें अपने झांसे में लेते हैं... और फिर दुष्कर्म करते है।... ऐसे कई घटनाक्रम सामने आने के बाद सर्वसमाज के लोगों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया... उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की.... यह घटना बिजयनगर थाना क्षेत्र की है... सर्वसमाज के आक्रोश को देखते हुए मौके पर 4 थानों की पुलिस के साथ कई अधिकारियों को भी तैनात करना पड़ा... मसूदा डीएसपी सज्जनसिंह ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया... तब जाकर लोग शांत हुए... घटनाक्रम इतना बढ़ गया कि सर्वसमाज के हजारों लोग सड़कों पर निकल पड़े थे... स्थानीय लोगों और प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विशेष समुदाय के युवकों ने प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग बच्चियों को मोबाइल फोन देकर अपने झांसे में फंसाया... फिर उनका रेप किया... लगातार उनका यौन शोषण किया जा रहा है...