Rajasthan Police की श्रीनाथजी थाना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए करीब 50 लाख रुपये के जेवरात और 7 हजार रुपये नकद बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस शानदार कार्रवाई की इलाके में जमकर सराहना हो रही है। दरअसल मामला श्रीनाथजी मंदिर नगरी नाथद्वारा का है… जहां मध्यप्रदेश के Ujjain निवासी गोविंद खंडेलवाल अपने परिवार के साथ भतीजे की शादी में शामिल होने आए थे। दर्शन के लिए परिवार Shrinathji Temple पहुंचा… लेकिन मंदिर दर्शन के बाद होटल लौटते समय उनकी पत्नी का गहनों से भरा पर्स ऑटो रिक्शा में छूट गया… या फिर चोरी हो गया। पर्स में बेहद कीमती सामान था… जिसमें दो डायमंड की चूड़ियां, एक डायमंड नेकलेस, दो टॉप्स, चूड़ी-पाटला, एक पेंडेंट सेट, एक घड़ी, आधार कार्ड समेत कई जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। कुल कीमत करीब 50 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही श्रीनाथजी थाना पुलिस तुरंत एक्टिव हुई। थानाधिकारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से जांच शुरू की… CCTV और स्थानीय जानकारी के आधार पर ऑटो चालक तक पहुंच बनाई गई। लगातार अनुसंधान के बाद पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया… और उसके कब्जे से पूरा चोरी किया गया बैग, सभी कीमती जेवरात और 7 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए। इस पूरे मामले में कांस्टेबल ओमप्रकाश की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही… जिनकी सतर्कता और मेहनत से पुलिस को बड़ी सफलता मिली। इसके अलावा पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल लक्ष्मीनारायण, सतेन्द्र, उषा, बलदेव, सोमेन्द्र, मेघराज और यशपाल सिंह ने भी अहम योगदान दिया। यह कार्रवाई एक बार फिर दिखाती है कि Rajasthan Police अगर पूरी मुस्तैदी से काम करे… तो अपराधी ज्यादा देर तक बच नहीं सकता।